News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर.
आमानाका स्थित सिटी बस डिपो में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सोमवार को सिटी बस सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने राजस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री अजय चंद्राकर, पीडब्लूडी राज्यमंत्री राजेश मूणत, महापौर सुनील सोनी और आरडीए अध्यक्ष श्याम बैस के साथ सिटी बस का पहला सफर तय किया।
इधर दूसरी ओर सीएम का काफिला जयस्तंभ चौक पर पहुंचने से पहले रायपुर शहर आटो टैक्सी चालक महासंघ ने सिटी बस के विरोध में प्रदर्शन किया। आटो चालकों ने सीएम का पुतला फूंका। महासंघ ने सिटी बस सेवा शुरू होने से पहले 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ा हुआ है।
पूर्व घोषित के मुताबिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को दोपहर 12.30 बजे कलेक्टर विकासशील से मिलने कलेक्टोरेट पहुंचा लेकिन उन्होंने मिलने से ही इंकार कर दिया। अनेक आटो चालकों ने फरिश्ता कांपलेक्स के पास भी सीएम के सामने नारेबाजी की। इस बीच राजीव ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शाम 4 बजे राजीव गांधी चौक में सीएम और महापौर का पुलता फूंका। ब्रिगेड के अध्यक्ष इस्माईल अहमद ने बताया कि जिन मांर्र्गो पर सिटी बसें चलनी हैं, उनमें अधिकांश निर्माणाधीन हैं। पहले वहां का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए।