bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

विस्फोट से पंप हाउस थर्राया

अजमेर. बीसलपुर पेयजल परियोजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत केकड़ी में नए पंप हाउस की खुदाई के लिए विस्फोट करने से पंप हाउस थर्रा गया। सोमवार शाम को केकड़ी स्थित पुराने पंप हाउस परिसर में नए पंप हाउस के लिए नींव खोदी जा रही थी। नियमानुसार खुदाई जेसीबी मशीन से करनी थी। कंपनी के कर्मचारियों ने नीचे आई सख्त जमीन से निपटने और काम जल्दी पूरा करने के लिए डेटोनेटर लगा दिया।

धमाके के कारण पत्थर उछल कर दूर तक गए और पंप हाउस के खिड़की दरवाजों पर लगे, जिससे कांच टूट गए और पंप हाउस में तैनात कर्मचारियों में हलचल मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ठेकेदार को पहले ही चेताया था कि डेटोनेटर की रॉड अधिक नहीं लगाएं। ठेकेदार ने सौ से अधिक रॉड एक साथ लगाकर खतरा उत्पन्न कर दिया।

काम किसी का, करे कोई

महकमे के अधिकारियों का कहना है कि नागाजरुन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने खुदाई कार्य प्रह्लाद चौधरी ठेकेदार को सबलेट किया है। चौधरी ने ही विस्फोटक उपयोग में लिया।

यह सही है कि पंप हाउस के लिए खुदाई जेसीबी मशीन से करनी थी। ठेकेदार ने विस्फोटक लगाकर खुदाई की, इससे कांच टूटे हैं। विभाग ने तो नागाजरुन कंस्ट्रक्शन को काम दिया है। उन्होंने किसी और से कराया, हमें नहीं पता।
-सुधीर कुलश्रेष्ठ, अधिशासी अभियन्ता, बीसलपुर परियोजना

खुदाई कार्य प्रह्लाद चौधरी ठेकेदार को दिया है, वही खुदाई करवा रहे हैं, मैं तो अजमेर में था। विस्फोट के कारण पत्थर उछले, इतना पता है।
-एसएन पाशा, प्रोजेक्ट मैनेजर, नागाजरुन कंस्ट्रक्शन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: