bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति में गड़बड़ी की जांच

बिलासपुर. जिला पंचायत की स्वास्थ्य समिति की बैठक में सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति में गड़बड़ी का मुद्दा जोर-शोर से उठा। समिति के अध्यक्ष मानिक सोनवानी ने इस मामले में जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने दाबो (मुंगेली) की एक सहायिका को 10 महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। बैठक में सदस्यों को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नसबंदी आपरेशन के लिए आयोजित शिविरों की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति के मामले में योग्य अभ्यर्थियों के स्थान पर अपात्रों को नौकरी देने पर जमकर बवाल मचा।

सदस्यों ने शिकायत की कि मुंगेली, टेंगनमाड़ा, गोरखपुर, कोसपट्टी, दाबो में अपात्रों को नियुक्ति प्रदान की गई है। लोरमी में 46 फीसदी अंक पाने वाले को नियुक्ति दी गई तथा 56 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थी को वंचित कर दिया गया। सदस्यों ने संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की। सदस्यों ने बताया कि शौचालय बनाने के लिए बड़े पैमाने पर गड्ढे खोदे गए थे, परंतु अब वे पट गए हैं। शौचालय की शीट डालने में लगातार विलंब किया जा रहा है।

जिससे योजना का लक्ष्य अधूरा है। सदस्यों ने शौचालय निर्माण की राशि में हेरफेर करने के मामले में सरपंचों से वसूली करने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मानिक सोनवानी ने की। बैठक में गौरी साहू, अजीत पेंद्रो, आदि उपस्थित थे। जिपं सदस्य जांच में मुंगेली जाएंगे: जिला पंचायत की स्वास्थ्य समिति के सदस्य 11 मार्च को मुंगेली जनपद पंचायत के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए जाएंगे। बैठक में इस आशय का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: