News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. यात्री ट्रेनों में डिब्बों की कमी को देखते हुए बिलासपुर में रेल कोच फेक्ट्री खोले जाने की मांग उठने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंज बिहारी सोंथलिया इस दिशा में काम करने की मांग की है।
भारतीय रेलवे यात्रियों की मांग को देखते हुए लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसकी तुलना में कोच उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति के चलते ही गरीब रथ की घोषणा के बाद भी इसके चालू होने में साल भर का समय लग गया। यह स्थिति कई ट्रेनों के साथ है। कई बार तो ट्रेनों के लिए बिलासपुर के अधिकारियों को बाहर से कोच तक मंगाना पड़ा है। इस स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोंथलिया ने बिलासपुर में रेल कोच फैक्ट्री खोलने की मांग की है।
उनका तर्क है कि मंगला में पूर्व जोन कार्यालय के लिए 100 एकड़ जमीन चिन्हित की थी। यहां पानी और बिजली उपलब्ध है। वहीं यहां से उस्लापुर तक रेल लाइन भी बिछाई जा सकती है और कोच फैक्ट्री के चालू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। श्री सोंथलिया ने इसके लिए रेल मंत्री लालू यादव समेत प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस दिशा में तेजी से काम करने का निवेदन किया है।