bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

बिलासपुर-झारसुगड़ा पैसेंजर रद्द रहेगी 9 दिन

बिलासपुर.b झारसुगड़ा स्टेशन में होने वाली नान इंटरलाकिंग के चलते झारसुगड़ा पैसेंजर 26 फरवरी से 9 मार्च तक रद्द रहेगी। इस दौरान यह ट्रेन रायगढ़ तक ही चलेगी। रेल सूत्रों के मुताबिक 26 फरवरी से झारसुगड़ा स्टेशन में नान इंटरलाकिंग का काम चालू हो रहा है। इस काम को पूरा होने में 9 दिन का समय लगने की जानकारी रेलवे के अधिकारी दे रहे हैं।

इस तरह यह काम 5 मार्च तक चलेगा। इस काम को सूचारु रूप से और तेजी के साथ पूरा करने के लिए रेलवे ने 336 बिलासपुर-झारसुगड़ा-बिलासपुर पैसेंजर का 9 दिन तक रद्द करने का निर्णय लिया है। इतने दिन तक यह ट्रेन रायगढ़ तक ही जाएगी और झारसुगड़ा-बिलासपुर पैसेंजर बनका वापस आ जाएगी। 6 मार्च से यह ट्रेन पुन: बिलासपुर से झारसुगड़ा के बीच चलने लगेगी।

इस ट्रेन में रायगढ़ से झारसुगड़ा के बीच छोटे-छोटे स्टेशनों का सफर करने वाले यात्रियों की रोज की संख्या 400 से 500 के बीच है। इन यात्रियों को नौ दिन तक बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ेगा। रेलवे ने इनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: