bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

रसद विभाग के दल पर हमला

बीकानेर.fight उदयरामसर बाइपास के पास एक होटल पर घरेलू सिलेंडर काम में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गए डीएसओ के दल पर होटल मालिक व कर्मचारियों ने बर्छी-लाठियों से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए दो जनों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोमवार को जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन निरीक्षक पार्थसारथी शर्मा अन्य कर्मचारियों के साथ होटल-ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडर काम में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।

इस दौरान दोपहर 1.45 बजे उनका दल शिवबाड़ी से उदयरासर जाने वाली रोड पर करणी होटल पहुंचा। होटल में घरेलू गैस सिलेंडर काम में लिया जा रहा था। डीएसओ ऑफिस के कर्मचारियों ने अपनी कार्रवाई शुरू की तो होटल मालिक मनोज माली भड़क गया और कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की। होटल में काम कर रहे तीन अन्य लोग भी उसके साथ हो गए और बर्छी-लाठियों से कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

हमले में डीएसओ ऑफिस के ड्राइवर हनुमानाराम चौधरी व गणपतराम को चोटें आई। कर्मचारी जीप में बैठकर अपनी जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने जीप पर वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रानीबाजार में पंचमुखा मंदिर के पास रहने वाले मनोज माली व बिहार निवासी अशोक मंडल को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

प्रवर्तन निरीक्षक शर्मा ने बताया कि होटल से घरेलू सिलेंडर जप्त कर लिया है और घायल कर्मचारी हनुमानाराम व गणपतराम को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गंगाशहर पुलिस थाने के कार्यवाहक एसएचओ सवाईसिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। फरार हुए अभियुक्त मनोज के पिता मेसाराम व भाई धनराज को नामजद कर लिया है जिनकी तलाश की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: