News
Metros
Chandigarh Chandigarh नई दिल्ली / पंजाब शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा की मंगलवार को यहां होने वाली इंसाफ रैली की कामयाबी देखते हुए कांग्रेस बौखला गई है। किसानों के कर्ज माफ करने के मुद्दे पर दिया जाने वाला ज्ञापन लेने से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पीछे हट रहे हैं। वे यहां रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। सुखबीर ने कहा कि पंजाब के पानी के मुद्दे पर अकाली दल ने कांग्रेस का साथ दिया था। किसानों के कर्ज माफी पर कांग्रेस को अकाली-भाजपा का साथ देना चाहिए था।
इश्तहार छपवा रही है कांग्रेस
जूनियर बादल ने कहा, कांग्रेस की बौखलाहट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पंजाब कांग्रेस की अध्यक्ष राजिंदर कौर भट्ठल सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली चली आई हैं। मुख्यमंत्री ने जब से किसानों के कर्ज माफी के लिए केंद्र पर दबाव बनाया है, कांग्रेस भी श्रेय लेने के लिए इश्तहार छपवाने में जुट गई है।
समय ही नहीं दे रहे पीएमप्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी का जिक्र करते हुए बादल ने कहा कि ज्ञापन देने के लिए उनसे समय मांगा गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा ने व्यक्तिगत तौर पर भी प्रधानमंत्री से बातचीत की थी। उन्हें अब फिर से इस मुददे पर पत्र लिखा जा रहा है।
रणनीति का एलान आज
हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी बनाने के मसले पर बादल ने कहा कि एसजीपीसी का एक्ट संसद ने पास किया था, ऐसे में हरियाणा को अलग से प्रबंधक कमेटी बनाने का कोई अधिकार नहीं है। बादल ने एलान किया कि इंसाफ रैली में मंगलवार को कर्ज माफी, औद्योगिक पैकेज और अलग एसजीपीसी मुददे पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अगली रणनीति का एलान करेंगे।