bhaskar Web English
HomeHealth Health

त्वचा भी खराब करता है मोबाइल

लंदन. हाल में ही हुए शोध के अनुसार मोबाइल फोन से निकलने वाला रेडिएशन आपकी स्किन पर भी असर डालता है। हम अभी तक यही समझते हैं कि सेलफोन का रेडिएशन सिर्फ दिमाग पर असर डालता है। इससे ट्यूमर तक हो सकता है।

फिनलैंड में वैज्ञानिकों की एक टीम ने फोन के रेडिएशन पर रिसर्च की। उन्होंने बताया कि इस रेडिएशन के कारण शरीर पर बायॉलजिकल असर पड़ता है। लेकिन यह काफी कम होता है। फिनलैंड की रेडिएशन एंड न्यूक्लियर सेफ्टी अथॉरिटी के प्रमुख रिसर्चर डैरिस लेशिंस्की के मुताबिक, मोबाइल के रेडिएशन जीवित टिश्यूज को प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से लोगों में प्रोटीन एक्सप्रेशन में बदलाव आ जाता है।

इस नतीजे पर पहुंचने के लिए रिसर्च के दौरान 10 लोगों के हाथों के एक हिस्से पर एक घंटे तक जीएसएम मोबाइल के सिग्नल डाले गए। इसके बाद सिग्नल से प्रभावित हिस्से और बाकी हिस्से की बायोप्सी की गई। दोनों हिस्सों के प्रोटीन की भी जांच की गई। करीब 580 प्रोटीनों की जांच से पता चला कि इनमें से 8 पर काफी असर पड़ा।

लेशिंस्की का यह भी कहना है कि इस रेडिएशन से सेहत पर पड़ने वाले असर के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। यह स्टडी मोबाइल रेडिएशन का सेहत पर प्रभाव जांचने के लिए नहीं की गई थी। हमारा मकसद यह पता लगाना था कि इस रेडिएशन से शरीर की स्किन के प्रोटीनों पर क्या असर होता है। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर यह स्टडी की जानी है, जो 2009 में शुरू हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: