News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. ग्वालियराइट्स को बैंक की लंबी लाइन में छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बैंक के अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर नागरिकों को इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लाभ के बारे बताया जा रहा है। इंटरनेट बैंकिंग रथ मंगलवार को मयूर मार्केट पहुंचा। जहां बैंक के अधिकारियों द्वारा नागरिकों को इंटरनेट बैंकिंग से होने वाले फायदों के बारे में बताया एवं इंटरनेट बैंकिंग किट प्रदान की।
अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के व्यक्तिगत प्रबंधक सुधीर नाइक ने एसआरएफ के वाइस प्रेसीडेंट एसपी बिन्दल एवं मानव संसाधन प्रबंधक केके अग्रवाल को इंटरनेट बैंकिंग किट देकर किया। इस अवसर पर श्री नाइक ने कहा कि इसमें कस्टमर्स को किट के साथ लॉगइन पासवर्ड दिया जा रहा है।
ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए बैंक द्वारा एक कियोस्क शाखा में लागा दिया गया है। जिसमें ग्राहक अपने खाते की जानकारी, चेक बुक, ड्राफ्ट हेतु आवेदन, अन्य किसी भी बैंक के खाताधारी के बैंक में राशि का अंतरण, बीमा प्रीमियम, स्टेट बैंक कार्ड आदि की सुविधा ले रहे हैं।
इस अवसर पर बैंक के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी अरुण गुप्ता, चन्द्र शेखर बोनम एवं अनिल चौबे ने बताया कि बैंक द्वारा यह अभियान एक फरवरी से चलाया जा रहा है। जिसमें अभी तक पांच हजार लोगों को इंटरनेट बैंकिंग के बारे में जानकारी एवं दो हजार लोगों को इंटरनेट बैंकिंग किट दी जा चुकी है। इस अवसर पर ग्राहक संपर्क अधिकारी आरसी मिश्रा, केएस कुलश्रेष्ठ, अरुण सिन्हा, दीपक बाली, आरबी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।