HomeNewsNational National

रेल बजट आज, लालू पर सबकी निगाहें

नई दिल्ली. रेल मंत्री लालू यादव आज रेल बजट प्रस्तुत करने वाले हैं। आम चुनाव के मद्देनजर ऐसा माना जा रहा है कि लालू इस बार लोकलुभावन रेल बजट ही प्रस्तुत करेंगे। लालू ने इस बात का संकेत देते हुए कहा है कि वे रेल बजट में आम आदमी का खास ख्याल रखेंगे। सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने रेलवे के लिए7100 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं।

रेल बजट के कुछ खास पहलू

1.यात्री और माल भाड़ा में बढ़ोत्तरी नहीं होने की उम्मीद।

2.एचआईवी एडस मरीजों को टिकट में छूट और मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जा सकती है।

3. लालू के गृह प्रांत बिहार से नई ट्रेन शुरु करने की घोषणा की उम्मीद।

4. उत्तर-पूर्व राज्यों में भी नए रेल प्रोजेक्ट शुरु होने की घोषणा हो सकती है।

5. कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में इंटरनेट की भी सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की उम्मीद।

6.दिल्ली, आगरा, जयपुर और पटना को विश्वस्तरीय स्टेशन वनाने के लिए नई परियोजना की भी घोषणा हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: