bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बैंककर्मी पर गोलियां बरसाईं

ग्वालियर.

हमपेशा दोस्तों ने की हत्या

ट्रेन में खाद्य पदार्थ बेचने वाले एक युवक की हत्या उसके तीन दोस्तों ने कर दी। हत्या का कारण एक युवती से दोस्ती को लेकर इनके बीच हुआ झगड़ा बताया जाता है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दी हैं।

एडीशनल एसपी अतुल सिंह के मुताबिक नरसिंह नगर निवासी रिंकू कुशवाह का अपने कुछ दोस्तों से एक युवती को लेकर चार शहर का नाका स्थित एक ढाबे में झगड़ा हुआ था।

इस झगड़े के कुछ देर बाद ही रिंकू को उसके हमपेशा दोस्तों रिंकू पंडित, विक्की और बल्ली जाटव ने घेर लिया और सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद ये लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दो युवकों का अपहरण, पांच लाख फिरौती मांगी
डबरा के अंबेडकर नगर से दो चचेरे भाइयों का अपहरण कर पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। युवक रविवार की शाम से गायब हैं। जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर निवासी कृष्ण कुमार (36) और बृजेश (22) रविवार की शाम को मोटरसाइकिल लेकर अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे लौटे नहीं। इनको छोड़ने के एवज में पांच लाख की फिरौती दिए जाने का फोन कॉल जरूर इनके घर पर आ गया।

डबरा पुलिस ने संदेह के आधार पर शिवनारायण शाक्य, हेमंत देवलिया अैर नानू निवासी झांसी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। एडीशनल एसपी अतुल सिंह के मुताबिक दोनों युवक मूलत: झांसी के रहने वाले हैं और पिछले कुछ सालों से डबरा में आकर बस गए थे। पता चला है कि झांसी में इनका कुछ लोगों से लेनदेन का विवाद था। पुलिस इस झगड़े को भी अपहरण से जोड़कर देख रही है।

बैंककर्मी पर गोलियां बरसाईं
shootघर से बैंक जा रहे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और भाग निकले।

पुलिस के अनुसार बैंककर्मी अशोक छाबड़ा गांधी नगर स्थित अपने घर से बैंक जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर लगभग बारह बजे वह नदीगेट चौराहे पर पहुंचा था कि काली मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने इस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बैंककर्मी के पैर में तीन गोलियां मारने के बाद बदमाश भाग निकले। हमलावरों ने बैंककर्मी को गोली क्यों मारी, इसको लेकर अभी पुलिस भी उलझी हुई है। सीएसपी झांसी रोड प्रणय नागवंशी का कहना है कि बैंककर्मी के परिजन भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि उनकी किससे रंजिश थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: