News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. एजूकेशन डिपार्टमेंट में अब आला अधिकारियों को एक्सटेंशन नहीं मिलेगी, वहीं नेशनल अवॉर्ड सिर्फ यूटी कैडर के टीचर्स को ही मिलेगा। यूटी कैडर के इम्प्लॉइज को मोटिवेट करने और उन्हें अवॉर्ड हासिल करने का मौका देने के मकसद से चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला किया है।
प्रशासन ने फैसला किया है कि यूटी के स्कूलों में पढ़ा रहे डेपुटेशनिस्ट अगर नेशनल अवॉर्ड को हासिल करने के लिए नामांकित होना चाहते हैं तो उनके नाम उनके पेरेंट स्टेट में भेज दिए जाएंगे। पेरेंट स्टेट ही फैसला करेगा कि उन्हें इनके काम के लिए नेशनल अवॉर्ड के लिए कंसीडर किया जाए या नहीं।
चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला किया है कि प्रिंसिपल, डिस्ट्रिक्ट एजूकेशन ऑफिसर और असिस्टेंट/डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर नियुक्त अफसरों को एक्सटेंशन नहीं दी जाएगी। इसके बजाय सिर्फ उन्हीं नेशनल अवॉर्डी टीचर्स को दो साल की एक्सटेंशन दी जाएगी जो असल में स्कूलों में सेकंडरी क्लासेज तक के स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे हों।
यूटी को दो नेशनल अवॉर्ड: शिक्षा विभाग में तैनात यूटी इम्प्लॉइज के लिए सिर्फ दो नेशनल अवॉर्ड हैं। इनमें एक एलीमेंट्री और एक सेकंडरी लेवल पर है। पंजाब में हर साल 8 और हरियाणा में 7 अवॉर्डस दिए जाते हैं।
क्यों लिया गया यह फैसला: प्रशासन के आला अधिकारियों ने यह महसूस किया कि पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर चंडीगढ़ आए टीचर्स को अवॉर्ड दिया जाता है, तो यूटी कैडर के इम्प्लॉइज को यह अवॉर्ड मिलने के चांसेज कम हो जाते हैं। इस नए फैसले से यूटी इम्प्लॉइज को उनका पूरा हक मिलेगा।
एक्सटेंशन नहीं तो 50 हजार रुपए: इस एक्सटेंशन के तहत टीचर्स को री-इम्प्लॉइमेंट दी जाएगी। यदि कोई टीचर एक्सटेंशन नहीं चाहता तो उसकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशासन 50 हजार की नकद रकम देगा।