Special
Railway Budget Railway Budget नई दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार को अपना पांचवा रेल बजट पेश करने वाले हैं। रेल बजट से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कर दिया कि उनकी रेलगाड़ी पटरी पर ही दौड़ रही है और यह बजट भी आम आदमी के लिए शुभ होगा।
लालू ने बजट से पहले कहा कि रेलवे के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और सरकार लोगों को और अधिक सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी में है। लालू ने अपनी और रेलवे की तारीफ करते हुए कहा कि रेलवे पिछले सालों में बाजार से जुड़ा है और रेलवे में विदेशी निवेश भी हो रहा है।
मुनाफे से उत्साहित लालू ने कहा कि बजट लोकहित में होगा लेकिन मेट्रो से टक्कर लेने का कोई इरादा नहीं है। लालू के मुताबिक रेलवे लगातार मुनाफे में है और अब तो डिविडेंड भी दिया जा रहा है। लालू ने साफ तौर पर कहा कि पिछले चार सालों मंे रेल किराया बढ़ाया नहीं बल्कि घटाया गया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमेशा आम आदमी का खयाल रखा है।
माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए लालू एक लोक-लुभावन बजट पेश कर सकते हैं। हालांकि लालू ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं इसलिए सस्पेंस बना हुआ है।
संबंधित खबरें
* रेल बजट आज, लालू पर सबकी निगाहें
* क्या होगा लालू के पिटारे में
| |