bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

नसबंदी आपरेशन को लेकर अस्पताल में हंगामा

सीकर. operation श्री कल्याण अस्पताल में सोमवार को नसबंदी आपरेशन करवाने आई महिलाओं को थियेटर में ले जाने के बाद तीन घंटे तक आरपरेशन नहीं किए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। मैना, सुशीला व सुमित्रा के साथ आए प्रेरक भवानीसिंह व शिवप्रसाद का कहना है कि महिलाओं को सुबह दस बजे अस्पताल में लाया गया था।

सभी जांच होने के बाद उन्हें साढे ग्यारह बजे आरपरेशन थियेटर में ले जाया गया। करीब दो बजे तक आपरेशन नहीं किए जाने पर प्रेरकों व अभिभावकों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से इसकी शिकायत की।

शिकायत के बाद भी ओटी में काफी देर तक चिकित्सक नहीं आए। इस पर लोग और ज्यादा नाराज हो गए। बताया जाता है कि विभागीय लापरवाही के चलते चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने में हेरफेर हुआ। बाद में ओटी में चिकित्सकों की व्यवस्था की गई।

>> अचानक ड्यूटी डाक्टर को कोर्ट एविडेंस के लिए जाना पड़ा। मरीजों को कुछ परेशानी तो हुई, लेकिन बाद में अन्य चिकित्सकों की व्यवस्था कर दी गई थी।
डा. एसएस चौहान पीएमओ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: