Special
Railway Budget Railway Budget नई दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेल बजट पेश करने के साथ ही सबसे पहले अपनी उपलब्धियों का चिट्ठा खोला।
लालू ने रेल मंत्रालय के मुनाफे का ब्यौरा देते हुए कहा कि उन्हें रेलवे जिस स्थिति में मिला था उन्होंने उसका कायाकल्प किया है और उसे बड़े मुनाफे में लेकर आए हैं। लालू ने बताया कि रेलवे ने 61778 करोड़ रुपए का कुल लाभांश अर्जित किया है।
लालू ने मजाकिया और शायराना अंदाज में विरोधियों को कोसा और बताया कि रेलवे ने एक रणनीति के तहत किराया न बढ़ाकर आमदनी बढ़ाने पर ध्यान दिया है। लालू के मुताबिक रेलवे अपने लक्ष्य में कामयाब हुआ है और यही सफर जारी रहेगा।
लालू के भाषण की शुरुआत में सदन का माहौल हल्का-फुल्का रहा और अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने भी चुटकुलों का न सिर्फ मजा लिया बल्कि उसमें शिरकत भी की।
| |