नई दिल्ली. रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज अपना लगातार पांचवा रेल बजट पेश किया। लालू ने कहा कि रेलवे ने वित्त वर्ष 2007-08 में 25 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया जबकि इस दौरान परिचालन लाभ 76 फीसदी रहा है। यह जानकारी रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज वर्ष 2008-09 के लिए रेल बजट पेश करते हुए दी। रेलवे की यह उपलब्धि कई ‘फॉर्च्युन500’ कम्पनियों से बेहतर है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में दिसम्बर 2007 तक कुल माल भाड़ा आय में 8.2 प्रतिशत और यात्री टिकट से आय में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
रेल बजट पेश करते हुए लालू के कहा कि मध्य रेलवे के मुंबई उपनगरीय सेवाओं में कार्ड टिकट प्रणाली शुऱु की जाएगी । साख ही अब मोबाइल फोन से भी बुक होगा टिकट। लालू ने घोषणा की टिकट मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लालू ने कहा कि टिकट कतारों को दो सालों में खत्म करने की योजना है। लालू के अनुसार,कुल संचालन व्यय 55421 करोड़ रुपए की संभावना है।
संबंधित खबरें
* लालू ने कहा चक दे रेलवे
* सबसे पहले अपनी तारीफ की लालू ने
* बस यात्रियों को खींचने पर लालू की नजर
* चिंता न करे आम आदमी, 'हम हैं ना..'
* रेल बजट आज, लालू पर सबकी निगाहें
* क्या होगा लालू के पिटारे में
* क्या होगा लालू के पिटारे में