Special
Railway Budget Railway Budget नई दिल्ली. वर्ष 2008-09 के रेल बजट में केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने चक दे रेलवे का नारा देते हुए चुनावों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सौगात दी और किराए कम कर दिए।
आम आदमी की जेब का ध्यान रखते हुए लालू ने जनसाधारण के लिए किराए में 5 प्रतिशत की कटौती की जो कि सभी ट्रेनों में लागू की जाएगी। स्लीपर श्रेणी के लिए यह कटौती 50 किमी से लंबी दूरी के लिए लागू होगी वहीं, 50 रुपए से ज्यादा राशि तक के टिकट पर 1 रुपए की छूट दी गई है।
इसके साथ लालू ने हवाई यात्रा से मिलने वाली चुनौती को बखूबी स्वीकार करते हुए एसी के किराए भी घटा दिया। एसी प्रथम श्रेणी में लालू ने करीब 7 प्रतिशत की रियायत दी है और एसी द्वितीय श्रेणी में करीब चार प्रतिशत की। वहीं, एसी तृतीय श्रेणी में करीब 3 प्रतिशत की कटौती की गई है।
इसके अलावा लालू ने माल भाड़े में भी 14 प्रतिशत की कटौती की है।
कुलियों की भी दुआएं ली :
कुलियों को चतुर्थ श्रेणी का दर्जा और गैंगमैन के रूप में प्रमोशन की सौगात देकर लालू ने कुली वर्ग की दुआएं हासिल कर ली हैं। कई जगह इस बजट के बाद कुलियों ने खुशियां मनाईं और हमेशा लालू को रेल मंत्री देखने की इच्छा जताई।
मुंगेरीलाल के सपने :
आम आदमी को लुभाने वाला रेल बजट पेश करते हुए लालू ने अपने भाषण के दौरान मजाकिया लहजे में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग रेलवे की आलोचना करते हुए हमारी घोषणाओं को मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार देते थे लेकिन मुझे खुशी है कि यह सपने पूरे हो गए हैं।
संबंधित खबरें
* लालू एक्प्रेस दौड़ी पटरी पर
* लालू की आम जनता के लिए खास बजट
* लालू ने कहा चक दे रेलवे
* चिंता न करे आम आदमी, 'हम हैं ना..'
* रेल बजट आज, लालू पर सबकी निगाहें
| |