HomeSpecialRailway Budget Railway Budget

लेडीज के लिए जेंटलमैन लालू

नई दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने एक लुभावना बजट पेश करते हुए महिला रेल यात्रियों का खास खयाल रखा और कई रियायतें दीं।

सबसे पहले लालू प्रसाद यादव ने सहूलियत देते हुए स्नातक की पढ़ाई करने के लिए घर से कॉलेज तक जाने वाली छात्राओं को मुफ्त मासिक पास देने की घोषणा की। इसके साथ ही सीजन टिकट में इन छात्राओं को 50 प्रतिशत तक की छूट की भी घोषणा की गई है जबकि छात्रों के लिए भी यह रियायत है लेकिन 12वीं तक के छात्रों को ही यह सुविधा मिलेगी।

इसके बाद लालू ने वरिष्ठ महिलाओं (60 वर्ष या ज्यादा आयु) के लिए किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट दी है। इसके बाद एक अभिनव योजना का प्रतिपादन करते हुए लालू ने प्रसूतिग्रह की सुविधा समेत मां-शिशु को चिकित्सा सुविधा के लिए मदर चाइल्ड हैल्थ एक्सप्रेस की घोषणा की।

महिलाओं को रियायत देने का सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि बजट में महिला स्टाफ का भी ध्यान रखा गया। लालू ने रेलवे की सिपाही भर्ती में महिलाओं को 5 प्रतिशत कोटा और उपनिरीक्षक भर्ती में महिलाओं को 10 प्रतिशत कोटा देने की घोषणा कर दी।

संबंधित खबरें
* रेलवे भी होगा मॉर्डन:लालू
* हकीकत बने मुंगेरीलाल के सपने, घटा दिए किराए
* लालू एक्प्रेस दौड़ी पटरी पर
* लालू की आम जनता के लिए खास बजट
* लालू ने कहा चक दे रेलवे
* चिंता न करे आम आदमी, 'हम हैं ना..'
* रेल बजट आज, लालू पर सबकी निगाहें





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: