रोपड़. मोगा सैक्स कांड के मामले में पंजाब में सीबीआई ने मंगलवार को एडीशनल आईजी और एक एसपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोगा सैक्स कांड मामले में आज का दिन महत्वपूर्ण रहा जब सीबीआई ने एडीशनल आईजी देवेंद्र सिंह गरचा को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही हैडक्वार्टर एसपी पीएस संधू को भी गिरफ्तार किया गया है।