Special
Railway Budget Railway Budget नई दिल्ली माल ढुलाई बढ़ाने वाले रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव ने 2008-09 के बजट में सीमेंट और स्टील उद्योग से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। बजट प्रस्ताव है कि रेलवे अगले चार साल में सीमेंट का परिवहन दोगुना कर लेगा। रेल मंत्रालय 2011-12 तक सीमेंट का परिवहन 20 करोड़ टन तक बढ़ाना चाहता है, जो अभी 10 करोड़ टन तक सीमित है।
20 करोड़ टन ढुलाई का लक्ष्य बजट में प्रस्ताव है कि स्टील के परिवहन को भी ग्यारहवीं योजना के अंत तक 20 करोड़ टन तक कर लिया जाएगा। अभी रेलवे को स्टील उद्योग सालाना 12 करोड़ टन की ढुलाई का काम देता है। यादव ने बजट भाषण में कहा कि सीमेंट उद्योग से मंत्रालय को हर साल 10 करोड़ टन ढुलाई का काम मिलता है।
अब वह 2011-12 में 20 करोड़ टन ढुलाई का लक्ष्य लेकर चल रहा है। ग्यारहवीं योजना में सीमेंट का उत्पादन 17 करोड़ टन से बढ़कर 28 करोड़ टन हो जाएगा। देश में करीब 10 बड़े सीमेंट उत्पादक क्षेत्र हैं।
| |