Manoranjan
Telly Talk Telly Talk मुंबई. एक टीवी रिएलिटी शो में शामिल होने के लिए बुलाए गए 20 लोगों को जब स्टूडियो परिसर से जाने के लिए कहा गया तब उन्होंने स्टूडियो और अभिनेत्री पल्लवी जोशी की कार समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पल्लवी जोशी शूटिंग में व्यस्त थीं तब यह घटनाक्रम हुआ। तोड़फोड़ करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
बताया गया है कि अंधेरी और गोरगांव की झुग्गी बस्ती से इन लोगों को स्टूडियो में दिन भर बैठने के लिए प्रत्येक को 100 रुपए दिए जाने थे। ये लोग मध्य मुंबई स्थित एक मशहूर स्टूडियों में संगीत कार्यक्रम सारेगामापा की शूटिंग में व्यवधान डाल रहे थे। इस पर प्रोडक्शन कंपनी ने उन्हें जाने के लिए कहा तो उन्होंने विरोध करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पार्किग में खड़ी तीन कारों में भी तोड़फोड़ की और शीशे आदि तोड़ दिए। यह कार्यक्रम एक मराठी चैनल के लिए शूट किया जा रहा था।