bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

राज ठाकरे ने पाटिल को लिखी चिट्ठी

मुंबई. उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल को चिटठी लिखकर मांग की है उन पर लगाई गई पाबंदियां हटाई जाएं।

आज महाराष्ट्र भर में मराठी भाषा दिवस मनाया जा रहा है और इस मौके पर पाटिल को अंग्रेजी में चिट्ठी लिखकर राज ने अपनी बात कही है। राज पर पुलिस ने पाबंदी लगाई थी कि वे मुंबई में कोई रैली नहीं कर सकते, न प्रेस से बातचीत कर सकते हैं और न ही कोई बयान जारी कर सकते हैं।

राज इससे पहले इस पाबंदी को हटाने के लिए कोर्ट की शरण ले चुके हैं लेकिन कोर्ट ने भी सरकार को सुरक्षा और शांति बहाल रखने के लिए राज पर पाबंदी जारी रखने का अधिकार दिया था। आज सांताक्रूज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए राज ने पाटिल से खुद पर लगाई गई पाबंदियां हटाने की मांग की है।

गौरतलब है कि इस महीने के पहले पखवाड़े में राज ठाकरे के उकसाऊ बयानों की वजह से महाराष्ट्र भर में उत्तर भारतीयों के खिलाफ उनकी पार्टी के सदस्यों ने हिंसा को अंजाम दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: