HomeVichaar Vichaar

जोखिम उठाने से मिलती है सफलता

लीडरशिप मंत्र. अलादीन और जिन्न की कहानी समेत लालटेन वाले लड़के की कहानी मैं कभी नहीं भूल सकता। पहली कहानी में जिन्न अलादीन को हर वह चीज मुहैया करा देता था, जो अलादीन सोचता था। दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो जिन्न नहीं हाजिर कर सके, लेकिन यह सब अलादीन को बैठे-बैठाए नहीं मिल गया था। अलादीन ने उस गुफा में जाकर जादुई लैंप लाने की हिम्मत की थी, जहां बड़े-बड़े जाने में कांपते थे। दूसरी कहानी में नीडो नामक लड़के को चुनौतियों का सामना करने में मजा आता था।

एक बार उसके दोस्तों ने समीप के घने जंगल में रात में जाने की चुनौती दी। वह जंगल इतना घना था कि दिन में सूरज की किरणों भी भीतर प्रवेश नहीं कर पाती थीं। ऐसे में नीडो एक छोटे लैंप के साथ जंगल में रात में जाने को तैयार हो गया, जिसकी रोशनी सिर्फ कुछ मीटर आगे तक ही उजाला कर पाने में सक्षम थी। पहले पहल तो नीडो डर गया, लेकिन फिर उसने आगे बढ़ने का निश्चय किया। इस तरह के जंगल के अंत में उसे खजाना मिला और वह सबसे अमीर शख्स बन गया।

इन दोनों कहानियों का सार यही है कि जितना जोखिम उठाओगे, उतने फायदे में रहोगे। अलादीन और नीडो को किस्मत से कुछ नहीं मिला, बल्कि इसके लिए उन्होंने प्रयास किए थे। अत: हमेशा याद रखें, नाकामियों से घबराएं नहीं। वह सिर्फ सामने आने वाली रुकावटें हैं, जो आपको मजबूत बनाती हैं।

-लोगों को जोखिम उठाने को प्रेरित करें।

-पहला कदम उठाने से कतई न घबराएं। एक बार कदम उठा लिया फिर यात्रा में आनंद ही आता है। सफलता ही सब कुछ नहीं है और नाकामी अंत नहीं है। अत: जोखिम उठाने में न घबराएं।

-लेखक नेतृत्व प्रशिक्षण संस्था लीडकैप के संस्थापक हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: