HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

साथ रहने से मना करने पर की थी हत्या

भोपाल. ऐशबाग के अहाता सिकंदरकुली में दो दिन पहले एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की थी कि उसने साथ रहने से मना किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

सोमवार रात अहाता सिंकदरकुली में सलमान ने अपनी पत्नी फरजाना के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार रात सलमान को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह एक पीसीओ से फरजाना की हालत जानने के लिए उसे फोन लगा रहा था। सलमान ने बताया कि वह पिछले आठ महीनों से दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। वह दूसरी पत्नी को छोड़कर फरजाना के साथ रहना चाहता था लेकिन फरजाना इसके लिए तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था।

बहन की हत्या का आरोपी फरार

बजरिया के पुरुषोत्तम नगर में बहन कांतीबाई की हत्या कर फरार हुए सुरेंद्र ठाकुर की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। सुरेंद्र ने हत्या बीमा के क्लेम तथा संपत्ति हड़पने के लिए की थी। उसने कई कागजातों पर कांती के दस्तखत भी करा लिए थे।

कत्ल के जुर्म में एक पकड़ाया

गोविंदपुरा पुलिस भी सुनील की हत्या कर फरार हुए पप्पू की तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी बिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। सगे भाई पप्पू और बिंदर ने मंगलवार की रात सुनील की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। झगड़े में सुनील का भाई अनिल और दोस्त विक्की भी घायल हुए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: