HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बंद मकान में चोरी करने वालों से माल बरामद

बीकानेर. व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बंद मकान में सेंधमारी करने वालों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। एसएचओ विरेन्द्रपाल बिश्नोई ने बताया कि 26 जनवरी से एक फरवरी के बीच व्यास कॉलोनी में अश्विनी कुमार मोयल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात व कीमती सामान ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में सेरुणा निवासी भागीरथ नायक व चौतीना कुआं निवासी रवि मोदी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।

अभियुक्तों से एक डिजिटल कैमरा, दो घड़ियां, चांदी की पायजेब, चांदी की थाली व कटोरी आदि सामान बरामद किया। अभियुक्तों ने तीन-चार हजार रुपए भी चुराए थे जिनमें से 500 रुपए नागौर निवासी सलीम को दिए और अन्य राशि से गुलर्छे उड़ाए। सलीम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रिमांड पर चल रहे दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अभियुक्तों ने कबूली चोरी की अन्य वारदातें

पुलिस ने रिमांड पर चल रहे नकबजन भागीरथ नायक व रवि मोदी से चोरी की अन्य वारदातें भी उगलवाई हैं। अभियुक्तों ने पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना, सहकार भवन आदि क्षेत्रों में चोरी की वारदातें कबूली हैं जिनकी तस्दीक करवाई जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: