HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

राज्य को उलाहना केन्द्र को धन्यवाद

बीकानेर. बीकानेर के उद्यमियों-व्यापारियों को आश्वस्त करने के बाद भी राज्य सरकार ने 14 हवाई पट्टियों को विकसित करने की सूची में बीकानेर का नाम शामिल नहीं किया है। जबकि इससे इतर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बीकानेर को हवाई सेवा से जोड़ने की घोषणा की है।

राज्य सरकार की बेरुखी से नाराज व्यापार-उद्योग मंडल ने सीएम को लिखी चिट्ठी में बीकानेर के प्रति उपेक्षा और सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी में लिखा है कि पर्यटन मंत्री ने आज तक बीकानेर में हवाई सेवा शुरू करने के लिए केन्द्र को पत्र नहीं लिखा है।

सरकार ने भी जिन शहरों में पट्टियां विकसित करने की सूची बनाई है उसमें बीकानेर शामिल नहीं है। बीकानेर में हवाई सेवा की जरूरतें बताते हुए उन्होंने यहां मौजूद ट्रैफिक, उद्योग-धंधों, पर्यटन स्थलों आदि का जिक्र करने के साथ ही इनके प्रति बरती जा रही उपेक्षाएं भी गिनाई है।

दूसरी ओर उड्डयन राज्य मंत्री प्रफुल्ल पटेल को लिखे गए पत्र में हवाई सेवा के आश्वासन का स्वागत करते हुए बीकानेर की स्थितियों का उल्लेख किया है। व्यापार-उद्योग मंडल ने इंजीनियरिंग कॉलेज टीम के सर्वे का हवाला देते हुए बीकानेर में मौजूद एयर ट्रैफिक का आंकड़ा पेश किया है।

इस चिट्ठी में जहां पर्यटन के लिहाज से मुख्य स्थल गिनाए गए हैं वहीं विभिन्न विभागों के ऐसे छह सौ अधिकारियों का आंकड़ा भी बताया गया है जो नियमित हवाई सेवा के लिए अधिकृत हैं। इसके साथ ही व्यापार एवं उद्योग के लिहाज से होने वाली यात्राओं का हवाला भी दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: