भोपाल. राजधानी की महात्वाकांक्षी नर्मदा योजना के लिए प्रदेश के आम बजट में साढ़े 11 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना में राज्य सरकार की हिस्सेदारी का एक भाग है। बजट में इसी योजना के लिए साढ़े 45 करोड़ रुपए के ऋण की बात भी कही गई है। नर्मदा योजना कुल 306 करोड़ रुपए की है।
पिछले दिनों नर्मदा योजना को जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) में शामिल कर लिया गया है। इसमें राज्य सरकार को 20 फीसदी हिस्सेदारी देनी है। बजट में इसी राशि का प्रावधान किया गया है। जेएनएनयूआरएम में शामिल होने पर योजना राशि का 50 प्रतिशत (153 करोड़ रुपए) केंद्र सरकार, 20 प्रतिशत राशि (61.2 करोड़ रुपए) राज्य सरकार और 30 प्रतिशत (91.8 करोड़ रुपए) नगर निगम देंगे।
मेडिकल कालेज में ट्रामा यूनिट के लिए स्टाफ
गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में ट्रामा यूनिट के अपग्रेडेशन के लिए भारत सरकार से एकमुश्त डेढ़ करोड़ रुपए मिलेंगे। योजना के लिए शैक्षणिक चिकित्सक तीन पद, नर्सिग संवर्ग 18 पद, पैरा मेडिकल 9 पद, तृतीय श्रेणी 9 तथा चतुर्थ श्रेणी 8 पद सृजित किए जाने हैं। स्टाफ के वेतन, उपकरणों के रखरखाव और दैनिक उपयोगी वस्तुओं पर खर्च के लिए 53 लाख 35 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।
भोपाल के हिस्से में यह सब भी
बजट में मंजूर सड़कें
कलियासोत मुख्य नहर से इकोसिटी ग्राम सलैया तक फेस-2
भेल गेट नंबर-1 से इंद्रपुरी कालोनी भरत नगर
दुर्गेश विहार जेके रोड अयोध्या बायपास नरेला शंकरी तक
निजामुद्दीन कालोनी को जेके रोड से जोड़ने के लिए लिंक रोड
भरत नगर से गुलमोहर तक मार्ग का चौड़ीकरण और उन्नतीकरण
हबीबगंज अंडरब्रिज से मिसरोद फेस-2
सुमित्रा परिसर से दानिश कुंज के बीच कोलार मार्ग के समानांतर सड़क
साकेत नगर से बरखेड़ा पठानी तक
कोलार रोड (बैरागढ़ चीचली) से होशंगाबाद रोड (पुलिस स्टेशन) तक
साकेत नगर से अमरावद खुर्द होते हुए बायपास रोड तक
लहारपुर से संत आसाराम नगर
बरखेड़ा पठानी से लहारपुर जंक्शन तक
कोलार रोड चौराहे से गुलमोहर कालोनी
अहमदपुर से बागसेवनिया
बायपास रोड सेंट्रल जेल के सामने से द्वारकाधाम के पास से होते हुए नवीन बायपास तक (प्रत्येक सड़क के लिए एक लाख रुपए का प्रावधान)