bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

अब समय पर मिलेगी पेंशन

इंदौर. शहर के 45 हजार से अधिक पेंशनधारियों को अब पेंशन के लिए डाकिए का इंतजार नहीं करना होगा। डाककर्मियों की अनियमितता की कई शिकायत मिलने के बाद निगम ने सभी पेंशनधारियों के खाते खुलवाने का निर्णय लिया है। बुधवार को दो जोन से इसकी शुरुआत हो गई।

महिला एवं बाल विकास समिति प्रभारी सपना निरंजनसिंह चौहान ने बताया बुधवार को जोन 1 पर वार्ड 2 के व जोन 2 पर वार्ड 19 व 27 के हितग्राहियों को बुलाया गया था। वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा-परित्यक्ता सहित अन्य योजनाओं के तहत दी जाने वाली पेंशन सीधे डाक विभाग में खुले खातों में पहुंचेगी। निगम द्वारा पहले मनीऑर्डर से यह राशि भेजी जाती थी, जिसमें पहले डाक विभाग को 45 हजार मनीऑर्डर बनाने पड़ते थे और उनके हितग्राही तक पहुंचने में भी कई परेशानी आती थी।

मनीऑर्डर खर्च के चलते प्रति 3 या 6 माह में निगम यह राशि भेजता था। कई डाकियों की यह शिकायत भी आई थी कि वे मनीऑर्डर देने के ऐवज में कुछ राशि लेते थे। खाते खुलने से प्रतिमाह यह राशि सीधे खाते में पहुंचेगी। निगम को भी इसके लिए डाक विभाग को केवल चेक देना होगा।

वार्ड वार खुलेंगे खाते : श्रीमती चौहान ने बताया खाते खोलने का काम जोन वार किया जा रहा है। एक जोन के जितने वार्ड पूरे होंगे वैसे-वैसे खाते खुल जाएंगे। पहले दिन दो जोन व निगम मुख्यालय पर ३५क् से अधिक हितग्राही पहुंचे। फॉर्म भरने के साथ हितग्राहियों के फार्म भी चेक किए जा रहे है, जिससे अपात्र व्यक्ति की पहचान हो सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: