bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

सिटी इंजीनियर बैजल की भी विभागीय जांच

इंदौर. रीगल लीज नवीनीकरण में हुई धांधली को लेकर सिटी इंजीनियर अशोक बैजल के खिलाफ भी विभागीय जांच बैठाई जाएगी। कांग्रेस विधायक प्रेमचंद गुड्डू ने यह मामला विधानसभा में उठाकर शासन से कई बिंदुओं पर जवाब मांगे थे जिसमें दोषी इंजीनियरों पर कार्रवाई का सवाल भी था। शासन द्वारा जानकारी मांगने के बाद बुधवार को निगम ने भी कार्रवाई के आदेश दिए।

आयुक्त नीरज मंडलोई के अनुसार लीज मामला श्री बैजल की जानकारी में था इसलिए यह जांच होना है। इससे पहले निगम द्वारा 3 अधिकारियों पर की गई कार्रवाई सहित सारी जानकारी भोपाल भेज दी थी। कुछ जानकारी भेजने के लिए समय मांगा था ताकि जो कार्रवाई लंबित है उसे पूरा कर अपना पक्ष रखा जाए। विधायक ने इस मामले में प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर भी श्री बैजल की भूमिका पर सवालिया निशान लगाए थे।

साथ में पूछा था किस दवाब में मामले में लिप्त अधिकारियों को बचाया जा रहा है और टॉकिज पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। दूसरी ओर निगम भी इस मामले में विधिक राय ले चुका है। टॉकिज की 25 करोड़ की जमीन की लीज का बाले-बाले ही नवीनीकरण कर दिया गया था। 23 मई 2007 को इसका खुलासा हुआ तो श्याम शर्मा, एन.एस. तोमर और एस.के. जैन को निलंबित किया गया। एक अन्य अधिकारी जगदीश डंगावकर जबलपुर में पदस्थ हैं। उन पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: