bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

सरेआम सड़कों पर घासलेट का धुआं

इंदौर. यातायात पुलिस और खाद्य विभाग द्वारा चलाई गई संयुक्त मुहिम में घासलेट और गैस चलित 28 ऑटो रिक्शा जब्त किए गए। एमओजी लाइन व एमटीएच कंपाउंड क्षेत्र में अभियान चलाया गया जिसमें डीएसपी ट्रैफिक अंजना तिवारी और खाद्य विभाग के अफसर मौजूद थे।

एमओजी लाइन में महू नाका चौराहा और लाबरिया भेरू के बीच आने-जाने वाले तथा एमटीएच कंपाउंड से निकलने वाले सभी रिक्शा रोककर जांच की गई। कुछ रिक्शा वालों ने भागने की कोशिश की किंतु वे उसमें सफल नहीं हो सके। इनमें 11 रिक्शा अवैध तरीके से गैस सिलेंडर से चलते पाए गए। साथ ही 17 रिक्शा केवल केरोसिन से चलते मिले।

सुश्री तिवारी के मुताबिक सभी जब्त रिक्शा पूर्वी और पश्चिमी थाने पर रखे गए हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि इनमें से कितने रिक्शा पहले भी पकड़े जा चुके हैं। गैस चलित रिक्शा पर एक हजार रु. का अर्थदंड का प्रावधान है। इतना ही अर्थदंड घासलेट चलित रिक्शा पर भी है। खाद्य नियंत्रक एचएस परमार ने बताया इन प्रकरणों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3-7 के तहत कार्रवाई की गई है। जुर्माने के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: