bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

‘सबूत दो, आप नगर निगमकर्मी हो’

जयपुर.police नगर निगम के दस्ते को अवैध निर्माणों की जांच से पहले खुद ही जांच से गुजरना पड़ा। चार दिन पहले जौहरी बाजार स्थित हल्दियों के रास्ते में अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे नगर निगम के दस्ते के साथ लोगों ने मारपीट कर दी थी।

बुधवार को निगम दस्ता सतर्कता विभाग के अमले के साथ वहां पहुंचा। दस्ता ज्योहीं हल्दियों के रास्ते में पहुंचा तो वहां बन रहे भवन से जुड़े लोग फिर एकत्र हो गए और निगम के अधिकारियों को लाइन में खड़ा कर दिया।

वहां मौैजूद सुरक्षा गार्ड व अन्य लोगों ने पहले तो निगम अधिकारियों के साथ बहस की बाद में उन्हें लाइन में खड़ा कर यह सबूत देने को कहा कि वे नगर निगम के ही लोग हैं। कुछ समय बाद उनके नाम लिखे तथा केवल चार लोगों को ही निर्माणाधीन भवन के अंदर जाने दिया गया। निगम के अधिकारी वहां कुछ नहीं कर सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: