HomeNewsMetrosIndore Indore

बगैर तोड़फोड़ के भी बन सकता है एलिवेटेड रोड

इंदौर. जवाहर मार्ग पर पटेल ब्रिज से राजमोहल्ला चौराहे तक एलिवेटेड रोड बनाने के नगर निगम के प्रस्ताव को इस क्षेत्र की विशेषज्ञ कंपनी कन्सलटिंग इन्जीनियर्स लिमिटेड ने भी हरी झंडी दे दी है। प्रारंभिक अध्ययन के मुताबिक 11 से 14 मीटर चौड़ी रोड के लिए एक भी इमारत नहीं तोड़ना होगी।

कंपनी द्वारा तैयार रिपोर्ट बुधवार को निगमायुक्त नीरज मंडलोई को मिली जिसमें बताया गया है कि दो टीयर की यह रोड अलग-अलग चौड़ाई के साथ बनाना संभव है। इसी रिपोर्ट के आधार पर निगम अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवा रहा है जिससे योजना की लागत खुलासा होगा। इसके बाद तय होगा प्रोजेक्ट के लिए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन से पैसा लिया जाए या निगम अपने संसाधनों से बनवाए।

कन्सलटिंग इंजीनियर्स की रिपोर्ट में तमाम तकनीकी पहलुओं का खुलासा करते हुए लिखा है एलिवेटेड रोड का ऊपरी हिस्सा 11 मीटर तथा नीचला 14 मीटर चौड़ा बनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में मार्ग की इमारतों से सड़क तीन मीटर दूर रहेगी और कोई भी निर्माण तोड़ने की नौबत नहीं आएगी। सड़क के बीच के हिस्से का उपयोग सेंट्रल पार्किंग एरिया के रूप में किया जा सकता है। इससे पार्किग समस्या भी हल हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: