HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

वकीलों का हंगामा

जयपुर.protest आवासीय कॉलोनी की मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा नहीं पहुंच सके वकीलों ने सड़क पर ही हंगामा मचा दिया। प्रदर्शन के नाम पर वकीलों ने वाहनचालकों, पुलिसकर्मियों व मीडियाकर्मियों से धक्का-मुक्की की। अंबेडकर सर्किल के समीप भवानी सिंह रोड पर उन्होंने रास्ता भी जाम किया।

इससे आमजन को भारी परेशानी हुई। विधानसभा पर प्रदर्शन को आए वकीलों को पुलिस ने अंबेडकर सर्किल पर ही रोक लिया। इससे वे उग्र हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर छकाया। इस दौरान उन्होंने वहीं नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शन के दौरान पड़ी फूट : बाद में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल नगरीय विकास राज्यमंत्री सुरेन्द्र गोयल से मिलने गया, लेकिन मंत्री ने मुख्यमंत्री के जयपुर से बाहर होने के कारण वकीलों की आवासीय समस्या के समाधान के लिए मौखिक आश्वासन ही दिया।

इस पर कुछ वकीलों ने अंबेडकर सर्किल पर ही धरने पर बैठने का निर्णय किया, वहीं संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। कुछ वकील गिरफ्तारी देने पर भी अड़ गए। इस दौरान उनमें आपसी सामंजस्य व एकजुटता का अभाव दिखाई दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: