HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

बांदे थाने पर नक्सली हमला

पखांजूर. हथियार लूटने की नीयत से मंगलवार रात करीब 11.30 बजे नक्सलियों ने बांदे पुलिस थाने पर हमला बोल दिया। थाने से लगी हास्पिटल की दीवार और खेतों में मोर्चा बनाकर नक्सलियों ने थाने पर करीब 60 राउंड गोलियां चलाईं।

थाने में तैनात जवानों की जवाबी गोलीबारी से नक्सलियों के पैर उखड़ गए। पुलिस ने सौ से ज्यादा गोलियां चलाई और पैरा बमों का भी इस्तेमाल किया। दो दिशाओं से हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या करीब 40 से 50 थी।

महाराष्ट्र की सीमा से लगे कांकेर जिले के बांदे थाने पर नक्सलियों का यह तीसरा हमला था। थाने में सीआरपीएफ की एक बटालियन तैनात है। चार दिन पहले पूरी बटालियन बड़गांव इलाके में चल रहे आपरेशन में गई है। समझा जा रहा है कि नक्सलियों को भी इसकी सूचना मिल गई होगी। थाने में जवानों की कम तादाद को देखते हुए उन्होंने हमला किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: