HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

लाखों की अघोषित आय की उम्मीद

केकड़ी/अजमेर.shop आयकर महकमे ने केकड़ी में एक ही परिवार के तीन हार्डवेयर व्यापारियों के चार प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे कर लाखों रुपये की अघोषित स्टॉक व आय पकड़ी है। बुधवार को महकमे के चार दलों ने केकड़ी में देवगांव गेट, जूनिया गेट और सदर बाजार स्थित हार्डवेयर स्टोर व गोदाम पर एक साथ दबिश देकर सर्वे कार्रवाई शुरू की।

तीनों स्टोर पर लोहे की पत्ती, सरिया, एंगल, पाइप और लोहे के बने उपकरण - औजार तथा रंग का कारोबार किया जाता है। दल के अधिकारियों ने हार्डवेयर स्टोर और गोदाम में रखे स्टॉक रजिस्टर जब्त कर स्टॉक की जांच की, स्टोर पर रखी नकद राशि कब्जे में ली और वहां रखे संपत्ति दस्तावेज भी जब्त किए। अधिकारी देर रात तक दस्तावेजों की जांच में जुटे रहे। अपर आयकर आयुक्त सविता बुंदस ने बताया कि तीनों व्यापारी आपस में भाई हैं।

महकमे को उनके रिटर्न में बताई गई आय की तुलना में अधिक आय होने का संदेह हुआ था। संदेह के आधार पर की गई सर्वे कार्रवाई में फर्म से पकड़ी गई अघोषित आय व संपत्ति पर लाखों रुपये टैक्स व जुर्माना लगाए जाने की उम्मीद है। सर्वे कार्रवाई के दौरान देवव्रत दत्ता और जयदेव आदि आयकर अधिकारी मौजूद थे।

सर्वे से अफरातफरी

केकड़ी क्षेत्र में ‘आयरन किंग’ के नाम से पहचाने जाने वाले लोहा-व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे से नगर के बाजारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रमुख मण्डी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिये तो कई व्यापारी अपने-अपने व्यापार का लेखा-जोखा ठीक करने में जुट गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: