HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

एक सदस्यीय बोर्ड ले सकेगा साक्षात्कार

अजमेर.rpsc राज्य सरकार की ओर से सीआर चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने के बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाने का संकट बरकरार है। आयोग में पांच फरवरी के बाद से इंटरव्यू बंद पड़े हैं। उम्मीद की जा रही है कि चौधरी नए सदस्यों की नियुक्ति की आस में सिंगल मेंबर बोर्ड बना सकते हैं।

आयोग सूत्रों के मुताबिक, छह फरवरी को विनोद बिहारी शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही अध्यक्ष सीआर चौधरी ने इंटरव्यू कार्यक्रम बंद कर दिए थे। आयोग में आखिरी साक्षात्कार 4 फरवरी को हुए थे। अध्यक्ष सीआर चौधरी ने ऐसा आयोग की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किया था।

चौधरी को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने से आयोग का तात्कालिक सांविधानिक संकट तो समाप्त हो गया है, लेकिन आयोग में विभिन्न पदों पर इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी। अब आयोग अध्यक्ष के समक्ष एक ही रास्ता बचा है कि वे एक सदस्यीय बोर्ड में आयोग से बाहर के दो विषय विशेषज्ञों को शामिल कर इस उम्मीद में इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित कर दें कि सरकार जल्दी ही सदस्यों की नियुक्ति कर देगी।

इंटरव्यू के लिए कम से कम 15 दिन पहले अभ्यर्थियों को सूचित किए जाने की अनिवार्यता के चलते माना जा रहा है कि साक्षात्कार मार्च के अंतिम सप्ताह से ही शुरू हो पाएंगे।

साक्षात्कार के लिए एक सदस्यीय बोर्ड बनाने पर विचार किया जा रहा है। गुरुवार को कार्यक्रम बनाया जा सकता है। उम्मीद है कि जल्दी ही सरकार सदस्यों की नियुक्ति कर देगी।
-सीआर चौधरी, अध्यक्ष, आरपीएससी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: