HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

आवेदनों की नंबरिंग के बाद होगी स्क्रूटनी

बिलासपुर. आबकारी विभाग के दो दर्जन कर्मचारी कंप्यूटर में आवेदन फीड करने में जुटे हैं। आबकारी ठेका लेने के लिए मिले 75 हजार 540 आवेदनों को कंप्यूटरों में फीड कर उनकी नंबरिंग की जा रही है। इसके बाद उनकी स्क्रूटनी की जाएगी। इसके लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा में आबकारी दफ्तर में कामकाज चलता रहा। कंपोजिट बिल्डिंग स्थित आबकारी आफिस में आज भी गहमागहमी रही।

इस वित्तीय वर्ष के लिए विभाग को 75 हजार 540 आवेदन मिले हैं। पिछली बार आवेदनों की संख्या 93 हजार पार कर गई थी। पिछली बार की अपेक्षा लगभग 18 हजार फार्म कम मिलने के बाद भी इस बार इसके एवज में चार करोड़ 66 लाख रुपए ज्यादा मिले हैं। पिछली बार किए गए आवेदनों के एवज में 18 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि इस बार 22 करोड़ 66 लाख रुपए मिले हैं।

इसकी वजह है कि इस बार शासन ने समूहों के अनुसार आवेदन फीस लेने की जगह सभी आवेदकों से प्रति आवेदन तीन हजार रुपए प्रोसेस फीस ली है। इन आवेदनों को अब कंप्यूटर में फीड कर उनकी नंबरिंग की जा रही है। इसके बाद उनकी स्क्रूटनी की जाएगी। नंबरिंग के काम में आबकारी विभाग के दो दर्जन कर्मचारी लगाए गए हैं। इस काम में तीन-चार दिन लगने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: