HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

दिन में तेज धूप, रात में हल्की ठंड

बिलासपुर. बुधवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा। सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर में 12 बजे के बाद धूप के तेवर और तीखे हो गए और इससे लोगों को चुभन का अहसास हुआ। दिन ढलने के साथ ही धूप कम होती गई और सूर्यास्त के बाद हल्की ठंड लगनी शुरू हो गई। रात में ठंड और बढ़ गई, लेकिन मामूली बढ़ोतरी का लोगों पर ज्यादा असर नहीं हुआ। दिन में तेज धूप सहने के बाद शाम व रात को हल्की ठंड ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में तीन दिन पहले दक्षिणी हवाएं आ रही थी, जबकि अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवेश हो रहा है।

इससे तापमान में गिरावट हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड तक तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर पहुंच गया था, लेकिन सोमवार से ही दोनों ही तापमान में गिरावट होने लगी। हालांकि अधिकतम तापमान में आज बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में सामान्य से काफी गिरावट हुई है। कल जहां पेंड्रारोड का न्यूनतम तामपान 12.4 डिग्री था आज घटकर 10.6 हो गया।

लगातार तीसरे दिन ये सिललिसा जारी रहा। कल अधिकतम तापमान 27.5 जो आज बढ़कर 29 डिग्री पर पहुंच गया। बिलासपुर व रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में सामान्य से काफी परिवर्तन हुआ है, जबकि बस्तर संभाग में मामूली परिवर्तन हुआ है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.9, न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। चांपा का अधिकतम 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले चार डिग्री कम है।

रायगढ़ का अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2, न्यूनतम 15.9 डिग्री, माना का अधिकतम 31, न्यूनतम 15.3, राजनांदगांव का अधिकतम 30.2, न्यूनतम 19.2 तो जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम तापमान 14.21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग रायपुर के तकनीकी निदेशक एमएल साहू ने बताया ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। आगामी 24 घंटों में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: