HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

एनीमेशन के लिए पैशन जरूरी

चंडीगढ़. एनीमास्टर बनने के लिए पैशन और क्रिएटिविटी की ही जरूरत है। आर्ट्स बैकग्राउंड होना एनीमास्टर के लिए जरूरी नहीं है। यंगस्टर्स के लिए एनीमास्टर बेस्ट अपकमिंग प्रोफेशन बन रहा है। यह बात मुंबई से आए एनीमास्टर हॉरमज बरिया (वाइस प्रेजिडेंट फ्रेम बॉक्स) ने बुधवार को कही। फ्रेमबॉक्स सेक्टर-34 में एनीमेशन की स्पेशल क्लासेस लेने आए हॉरमज यहां के स्टूडेंट्स को एनीमेशन के लेटेस्ट ट्रिक्स और टेक्नॉलोजी के बारे में बताने आए हैं।

बड़े ब्रांड्स के लिए किए काम : हॉरमज कैडबरी, एलजी, सैमसंग, पेपसी, टाइड और नॉकिया जैसे ब्रांड्स के लिए काम कर चुके हैं। डिजनी की एक टीवी सीरीज के लिए भी प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। इसके अलावा वे इंडियन और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स जैसे मॉनस्टर बॉय मिस्टेक, द टेल ऑफ जैक फ्रॉस्ट, लियो पेट्स और वल्र्ड सीरीज ऑफ पोकर के लिए काम कर चुके हैं।

इंटरनेट से ही सीखी एनीमेशन : बीकॉम कर चुके हॉरमज 7 साल से इस फील्ड में हैं। उन्होंने एनीमेशन के लिए कोई स्पेशल ट्रेनिंग भी नहीं ली है। हॉरमज ने बताया कि उनके टाइम में एनीमेशन के इंस्टीट्यूट नहीं हुआ करते थे।

उन्होंने एनीमेशन इंटरनेट से खुद ही सीखी है। हमारे देश में क्रिएटिविटी की कमी है। इस वजह से एनीमेशन को ज्यादा अहमीयत नहीं मिल पा रही। कई लोगों को एनीमेशन के कोर्सेस के बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं है। इस वजह से स्कूल लेवल से ही एनीमेशन के बारे में स्टूडेंट्स को बताना चाहिए।

क्यों महंगे होते हैं एनीमेशन कोर्स : एनीमेशन कोर्स के लिए स्पेशली सॉफ्टवेयर बाहर से मंगवाना पड़ता है। ऑरिजनल सॉफ्टवेयर महंगे होने से इसकी स्टडी महंगी होती है। पर जो स्टूडेंट यह कोर्स करते हैं उन्हें 100 फीसदी प्लेसमेंट्स मिलती है।

एनीमेशन कोर्स करने के लिए स्टूडेंट्स को प्राइवेट इंस्टीट्यूट जॉइन करना पड़ता है क्योंकि गवर्नमेंट की तरफ से एनीमेशन के लिए स्पेशल कोर्स नहीं कराए जाते। गवर्नमेंट को भी अवेयर करने की जरूरत है।

सभी फील्ड में होता है एनीमेशन: एडवर्टाइजमेंट और मूवीज में तो एनीमेशन का काम हो ही रहा है। धीरे-धीरे यह मोबाइल तक भी पहुंच जाएगा। इस फील्ड का फ्यूचर यहां और विदेश में काफी ब्राइट है। बस स्टूडेंट्स को सही डायरेक्शन मिलनी चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: