HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मकान अब लीज होल्ड पर

चंडीगढ़. चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अब लीज होल्ड पर वापस लौट आया है। आप इस बार जनरल हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट लेने की सोच रहे हैं तो हाउसिंग बोर्ड आपको फ्री होल्ड पर फ्लैट नहीं देने वाला। ये फ्लैट लीज होल्ड पर मिलेंगे, और पांच साल तक आप इन्हें बेच भी नहीं पाएंगे।

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन डॉ.मोहनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसके अलावा भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं जिन पर अभी सोच-विचार चल रहा है। अगले हफ्ते तक फाइनल तस्वीर सामने आ जाएगी। जानकार कहते हैं कि हाल ही में बोर्ड ने प्रशासन के कर्मचारियों के लिए जो हाउसिंग स्कीम लॉन्च की थी उसमें भी फ्लैट्स लीज होल्ड पर दिए जाने का फैसला किया गया था।

लिहाजा जनरल हाउसिंग स्कीम में भी लीज होल्ड को ही पसंद किया जा रहा है। बोर्ड के एक अफसर लीज होल्ड की वकालत करते हुए तर्क देते हैं कि बोर्ड मार्केट रेट से कम पर फ्लैट्स उपलब्ध करवाने जा रहा है। इसका फायदा जरूरतमंद को मिले इसलिए लीज होल्ड पर अलॉटमेंट होगी।

फ्री होल्ड पर अलॉटमेंट की जाती है तो इसमें इन्वेस्टर पैसा बनाएंगे। फ्लैट अलॉट होते ही अच्छे प्रीमियम पर इसे बेच देंगे और जरूरतमंद फिर हाथ मलते रह जाएंगे। बोर्ड यह ऑप्शन भी दे सकता है कि ये फ्लैट्स किसी को 5 साल के बाद फ्री होल्ड करवाने हों तो वह इसके लिए कन्वर्शन फीस भरे।

कहां बनेंगे कितने मकान: सेक्टर-63 में 40.66 एकड़ जमीन पर 2258 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। थ्री बेड रूम की कीमत करीब 39 लाख रुपए जबकि टू बेड रूम फ्लैट की कीमत 28 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। इसके अलावा सेक्टर-53,54 और 55 में 90 एकड़ जमीन पर 4700 फ्लैट्स बनाए जाने हैं। अगले दस- पंद्रह दिनों में सेक्टर-63 की जनरल हाउसिंग स्कीम फ्लोट करने की तैयारी अंमित दौर में है।

99 साल तक हर साल 9750 रुपए
लीज होल्ड पर फ्लैट लेने का सीधा सा मतलब है फ्लैट की कीमत के अलावा आपको हर साल 0.25 फीसदी रकम बतौर ग्राउंड रेंट अदा करना पड़ेगी वो भी 99 साल तक। थ्री बेड रूम फ्लैट अगर आपको 39 लाख रुपए में अलॉट होता है तो आपको 99 साल तक हर साल 9750 रुपए बतौर ग्राउंड रेंट देना होगा। यह रकम बैठती है 9.65 लाख रुपए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: