News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य की नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इससे कुल 1728 करोड़ रुपए एकत्र होंगे जो पिछले साल से 72 करोड़ रुपए ज्यादा है। केबिनेट ने देसी शराब का कोटा तीन फीसदी बढ़ा दिया जबकि अंग्रेजी शराब के कोटे में कोई वृद्धि नहीं की। अब देसी शराब का रिटेल प्राइस 5 रु. और अंग्रेजी शराब की रिटेल प्राइस दस रुपए बढ़ जाएगी।
आबकारी विभाग के अफसरों के अनुसार, पिछले साल अंग्रेजी शराब की कोई अधिकतम कीमत नहीं थी लेकिन इस साल हर बोतल की अधिकतम कीमत तय होगी और इसे एक्साइज टेक्सशन कमिश्नर एल वन और एल टू पर तय करेंगे। मोलेसस (शीरा) पर वैट 22 फीसदी से घटाकर चार फीसदी कर दिया गया है जबकि शराब पर वेट चार फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है।
बिजली बोर्ड की कर्ज सीमा बढ़ी
केबिनेट ने स्कूलों में टीचर्स के 13988 पद ठेका आधार पर भरने का फैसला किया है। इनमें से 9998 टीचर प्राइमरी, 4000 टीचर सेकेंडरी स्कूलों में रखे जाएंगे। कैबिनेट ने बिजली बोर्ड की कर्ज लेने की सीमा 11 हजार करोड़ से बढ़ाकर 15 हजार करोड़ कर दी।