सूरत. गुजरात के उधना जिले में बुधवार रात को एक भयानक ट्रेन दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे हैं। इन लाशों को दूसरे ट्रैक से गुजरती एक ट्रेन के ड्राइवर ने देखा था।
सूरत और मुंबई के बीच चलने वाली फ्लाइंग रानी नामक इस ट्रेन के ड्राइवर ने हादसे के बारे में फौरन अधिकारियों को सूचित किया। सूत्रों ने बताया कि रात 11 बजे ये लोग पटरी पार कर रहे थे, तब वहां से गुजरती एक ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जाता है कि मारे गए लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।