Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
पणजी. बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और मान्यता की कोर्ट मैरिज को लेकर जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज लगभग साफ हो गई है और दक्षिण गोवा के उप पंजीयक के सामने दोनों ने अपनी शादी के घोषणापत्र को वापस लेने का आवेदन दाखिल कर दिया।
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संजू और मान्यता ने 1954 एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था लेकिन गोवा के कानून के अंतर्गत यह नियम लागू नहीं होता है। जल्द ही दोनों की कोर्ट मैरिज को अमान्य घोषित किया जा सकता है।
संजू और मान्यता ने अपनी कोर्ट मैरिज पर यू-टर्न लेते हुए औपचारिकताएं खत्म करने के लिए आवेदन दाखिल कर दिया है। इसके बाद संभवत: दोनों नए सिरे से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
गौरतलब है कि संजू और मान्यता की कोर्ट मैरिज पर सवालिया निशान लगा हुआ था क्योंकि मान्यता द्वारा आवेदन के साथ प्रस्तुत किया गया रिहायशी प्रमाणपत्र गलत पाया गया था। इसके अलावा मेराज नाम के एक व्यक्ति ने मान्यता के साथ शादी का दावा करते हुए कहा था कि उसने मान्यता को तलाक नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
* मान्यता को मिला और समय
* प्रमाणपत्र पर मान्यता को नोटिस
* 'वैधानिक नहीं संजू-मान्यता की शादी'
* संजु की शादी को कैसे मिली मान्यता
* मुन्ना-मान्यता और मान्यता का 'वो'!