नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय के सिलेबस में रामायण के तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया और सिलेबस को दुरुस्त करने की मांग की।
पिछले दिनों यह मामला सामने आने के बाद से ही विरोध जारी है। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया। इन छात्रों ने आरोप दोहराते हुए कहा है कि इस विवि में दुनिया भर से छात्र पढ़ने आते हैं इसलिए भारत के महत्वपूर्ण ग्रंथों के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करना बिल्कुल गलत है।
इस मामले पर शिक्षक आज बैठक कर रहे हैं और आरोपों की जांच करने के बाद तय किया जाएगा कि आपत्तिजनक अंशों को सिलेबस से हटाना चाहिए या नहीं। छात्रों की मांग पर शिक्षकों ने कहा था कि इस मुद्दे पर निर्णय लेने का हक शिक्षकों को मिलना चाहिए, राजनीतिक पार्टियों को नहीं। छात्रों का कहना था कि विरोध का हक सभी को है।