Special
Budget News Budget News नई दिल्ली. वित्त मंत्री पी चिदंबरम गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वे पेश करेंगे। आम बजट से एक दिन पहले पेश किए जाने वाले इस सर्वे में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नीतियों की घोषणा के साथ ही अर्थव्यवस्था की हालत का ब्यौरा होगा।
वर्ष 07-08 का आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य अर्थव्यवस्था परामर्शदाता अरविंद वीरमानी ने लिखा है। वर्ष 06-07 में अर्थव्यवस्था की विकास दर रिकॉर्ड 9.6 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद इस साल कुछ कम हुई है और इसे सर्वे में मुख्य रूप से रेखांकित किया जाएगा।
मुद्रास्फीति को काबू में करने के उपायों, निर्यात दर, रुपए के बढ़ते मूल्य के प्रभाव और दुनिया भर में तेल कीमतों में हो रहे इजाफे को लेकर इस सर्वे में विभिन्न अहम बिंदुओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। कुल मिलाकर यह सर्वे देश की आर्थिक सेहत की जानकारी देगा।
संबंधित खबरें
* कल आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे चिदंबरम
* निवेश को बढ़ावा दे सकते हैं चिदंबरम
* होम, कंज्यूमर लोन बांटें बैंक: चिदंबरम