HomeSpecialBudget News Budget News

विकास की राह में हम पिछड़ेंगे 'एक' कदम

नई दिल्ली.वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है। सर्वेक्षण में सरकार ने पिछले साल के मुकाबले जीडीपी में 1 फिसदी की कमी की आशंका जताई है। इस साल जीडीपी 8.7 फीसदी रहने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले साल जीडीपी 9.6 फीसदी थी। साथ ही सरकार ने कहा है कि कृषि क्षेत्र के विकास दर में भी 1 फीसदी के कमी की आशंका है।

सरकार ने कहा है कि देश में बढ़ती मंहगाई सबसे बड़ी चिंता का विषय है।

उपभोक्ता वस्तुओं में बिक्री की कमी से भी सरकार परेशान है। सरकार का मानना है कि विकास दर में कमी की प्रमुख कच्चे दल के दामों में बढ़ोत्तरी,रुपए की मजबूती और डॉलर के कमजोर होना है।

सरकार बुनियादी सेवाओं में कमी से काफी परेशान है। सरकार ने यह भी कहा है कि चीनी,खाद और दवाईयों से भी सब्सिडी हटाने की जरुरत है।

संबंधित खबरें
* आर्थिक सर्वे पेश करेंगे चिदंबरम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: