Special
Budget News Budget News नई दिल्ली.वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा कि विदेशी निवेश की कमी, अमेरिका की आर्थिक मंदी,रुपए की मजबूती और मूलभूतसुविधाओं के क्षेत्र में कमी हमारे आर्थिक विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा है।
गौरतलब है कि आर्थिक सर्वेक्षण को यूपीए सरकार की रिर्पोट कार्ड के रुप में देखा जा रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने अमेरिका की खस्ता आर्थिक हालत, भारतीय कृषि विकास दर में कमी, रुपए की मजबूती के कारण निर्यात क्षेत्र में भी बुरे असर की आशंका जताई गई है।
आर्थिक सर्वेक्षण में चिदंबरम ने साफ शब्दों में कहा कि जीडीपी को दोहरे अंको तक पहुंचाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है।
चिदंबरम ने कहा कि हाल में तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद मंहगाई दर 4.4 तक जा सकती है। चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के वैश्विक नेचर के कारण मंहगाई पर काबू पाना ज्यादा मुश्किल हो गया है।
आर्थिक सर्वेक्षण प्रमुख बातें:
1. विकास दर 8.7 रहने की आशंका पिछले साल विकास दर 9.6 था2.कृषि विकास दर 2.6 होने की आशंका पिछले साल यह 3.8 था3.उत्पादन विकास दर 9.4 होने की आशंका पिछले साल 12 फीसदी थी।4.उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री की कमी5.बुनियादी सेवाओं में कमी
संबंधित खबरें
* आर्थिक सर्वेक्षण 07-08 संसद में पेश
* आर्थिक सर्वे पेश करेंगे चिदंबरम
* कल आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे चिदंबरम