HomeNewsNational National

20 रु के लिए हत्या, 70000 में बच्ची का सौदा

राउरकेला/मोगा. दो आश्चर्यजनक दुखद खबरें : उड़ीसा में एक पुत्र ने सिर्फ बीस रुपए के लिए अपने पिता की हत्या कर दी और पंजाब में रिश्तेदारों ने एक नाबालिग बच्ची की शादी 70 हजार रुपयों के लिए कर दी।

उड़ीसा की राउरकेला पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय सूइका पोंड ने अपने पिता सुकुरु पोंड से शराब पीने के लिए 20 रुपए मांगे। पिता ने यह मामूली रकम नहीं दी तो सूइका ने एक धारदार हथियार से पिता पर हमला किया और उसकी जान ले बैठा। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार है।

दूसरी तरफ, मोगा जिले की पुलिस ने बताया है कि एक 13 वर्षीय बच्ची की शादी 35 वर्षीय सरदूल सिंह के साथ करा दी गई और बच्ची के मामा ने शादी के एवज 70 हजार रुपए की रकम ली। फरीदकोट और मोगा के आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

बच्ची के पिता गुरुचरण सिंह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में किसान हैं और उन्हें यह खबर कुछ दिन पहले मिली तो उन्होंने पुलिस को इत्तला की। पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात भर छापे मार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: