न्यूयार्क.
जर्मनी में हुए एक अध्ययन के अनुसार एक्यूपंक्चर चिकित्सा महिलाओं को मासिक धर्म के कारण होने वाले दर्द से राहत दिला सकती है। बर्लिन के चैरिटी यूनिवर्सिटी मैडिकल सैंटर की डा. क्लाउडिया एम विट ने बताया कि शोध में शामिल महिलाओं को एक्यूपंक्चर से फायदा पहुंचा। यह अध्ययन अमेरिकन जर्नल आफ ओब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में छापा गया है।
एक्यूपंक्चर चिकित्सा ले रहीं महिलाओं के लक्षणों का अध्ययन तुलनात्मक रूप से ऐसी महिलाओं के समूह से किया गया जो किसी प्रकार की चिकित्सा नहीं ले रही थीं। इसमें पाया गया कि एक्यूपंक्चर चिकित्सा से महिलाओं को फायदा पहुंचा। एक्यूपंक्चर चिकित्सा लेने वाली औरतों में दर्द की तीव्रता कम थी।
इस अध्ययन में 201 महिलाओं को शामिल किया गया था।