लंदन.
बात गुस्से की हो तो दिमाग का आकार अहम भूमिका निभाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो किशोरों में आक्रामकता, लड़ाकू प्रवृत्ति और मानसिक बेचैनी का सीधा संबंध दिमाग के आकार से होता है।
‘टैलीग्राफ’ अखबार ने एक अध्ययन के हवाले से लिखा है कि लड़के और लड़कियों के दिमाग में बादाम जैसी आकृति वाले ‘अमायगडेल’ का आकार अगर औसत से बढ़ा हो तो वह गुस्सा, आक्रामकता जैसे अवगुण पैदा करता है। झूठ बोलना और अभिभावकों को पलटकर जवाब देने जैसी घटनाओं को भी इस अध्ययन में शामिल किया गया था। अध्ययन के लिए हर किशोर और किशोरी के दिमाग के आकार को एमआरआई के जरिये मापा गया।